'सिंधु से या तो हमारा पानी बहेगा या उनका खून', बिलावल भुट्टो की भारत को गीदड़भभकी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को स्थगित किए जाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलवाल भुट्टो ने भारत को गीदड़भभकी दी है। उन्होंने कहा, "मैं सिंधु नदी के किनारे खड़ा होकर भारत को बताना चाहूंगा कि सिंधु हमारी है...इस नदी से या तो हमारा पानी बहेगा या फिर उनका खून।"