'सिकंदर' फिल्म में जोड़े गए हैं 'दीवार' के दो डायलॉग्स, सलमान खान ने किया खुलासा
सलमान खान ने बताया है कि उनकी फिल्म 'सिकंदर' में फिल्म 'दीवार' के 2 डायलॉग्स को थोड़ा ट्विस्ट कर डाला गया है। सलमान ने बताया कि एक डायलॉग 'कोई अमिताभ बच्चन नहीं है जो फेंके हुए पैसे नहीं उठाता' है। वहीं, दूसरा डायलॉग है- 'आप हमें बाहर ढूंढ रहे हैं, हम आपके घर में आपका इंतज़ार कर रहे हैं'।