'सिकंदर' में सलमान खान के साथ पहली बार नज़र आएंगे ऐक्टर शरमन जोशी
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐक्टर शरमन जोशी को ऐक्टर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए साइन किया गया है। यह पहली फिल्म है जिसमें सलमान और शरमन एकसाथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदणा व काजल अग्रवाल और ऐक्टर प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे।