'स्क्रिप्ट वही है बस देश बदल गया', ऐक्टर कुणाल कपूर ने स्टारलिंक विवाद के बीच मस्क पर कसा तंज
एलन मस्क के भारत में स्टारलिंक की एंट्री को लेकर नाराज़गी जताने के बाद ऐक्टर कुणाल कपूर ने पश्चिमी टेक अरबपतियों की 'मसीहा बनने की सोच' पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वे आपके देश में आकर आपको भविष्य के सपने बेचते हैं। कुणाल ने आगे कहा, "उनकी कहानी शायद ही कभी बदलती है। बस देश बदल जाता है।"