'स्कूल में ऐडमिशन करवा दें', बच्ची ने जनता दरबार में की मांग; CM योगी का रिऐक्शन हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में एक छोटी सी बच्ची पहुंची और उनसे कहा, "स्कूल में मेरा ऐडमिशन करवा दें।" इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए उससे पूछा कौनसी क्लास में ऐडमिशन करवाना है और फिर अधिकारियों को उसका ऐडमिशन कराने का आदेश दिया। बच्ची और सीएम योगी की बातचीत का वीडियो वायरल हुआ है।