'स्क्विड गेम 3' में लियोनार्डो डिकैप्रियो के होने की खबरों पर Netflix ने दिया जवाब
'स्क्विड गेम 3' में अमेरिकी ऐक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो के होने की खबरों पर नेटफ्लिक्स ने जवाब दिया है। एक बयान में नेटफ्लिक्स ने कहा है, "लियोनार्डो डिकैप्रियो के स्क्विड गेम 3 में शामिल होने की खबरें पूरी तरह निराधार हैं।" गौरतलब है, 'स्क्विड गेम 2' के बाद नेटफ्लिक्स ने 2025 में इसके सीज़न 3 के आने की घोषणा की थी।