'सोच की गरीबी' के कारण भारत क्रूड ऑयल पर निर्भर, स्वतंत्रता दिवस पर बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि क्रूड ऑयल पर भारत की निर्भरता सोच की सीमाओं का परिणाम है। प्राकृतिक संसाधनों का अन्वेषण न करने को 'सोच की गरीबी' बताते हुए उन्होंने कहा, "देश संसाधनों से नहीं...सीमित सोच से रुकता है।" ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए उन्होंने 'समुद्र मंथन' जैसी पहलों को एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया।