'स्ट्रेचर ले आओ, मैं सैफ अली खान हूं', अस्पताल पहुंचने पर बोले थे ऐक्टर
चाकू से हुए हमले में घायल ऐक्टर सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल (मुंबई) ले जाने वाले ऑटोरिक्शा चालक भजन सिंह राणा ने बताया है कि उन्हें नहीं पता था कि उनके साथ बैठा यात्री बॉलीवुड अभिनेता है। राणा ने कहा, "जब हम अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने गेट पर गार्ड से कहा, 'प्लीज़ स्ट्रेचर ले आओ...मैं सैफ अली खान हूं'।"