'सीता के पति' वाली टिप्पणी को लेकर विवादों में फंसे कुणाल कामरा, भेजा गया कानूनी नोटिस
कॉमेडियन कुणाल कामरा को उनकी 'सीता के पति' वाली टिप्पणी को लेकर कानूनी नोटिस भेजा गया है। कामरा, दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के आंदोलन के समर्थन में पहुंचे थे और केंद्र सरकार को निशाना बनाते हुए उन्होंने यह टिप्पणी की थी। नोटिस में कामरा पर 'धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने' का आरोप लगा है।