'सात फेरे' फेम ऐक्टर आशीष कपूर को रेप के आरोप में किया गया गिरफ्तार
टीवी शो 'सात फेरे' और 'सरस्वतीचंद्र' का हिस्सा रहे ऐक्टर आशीष कपूर को एक महिला का रेप करने के आरोप में पुणे से गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के मुताबिक, अगस्त में दिल्ली में एक पार्टी के दौरान आशीष कपूर ने वॉशरूम में उसके साथ रेप किया था। बकौल पुलिस, पीड़िता की आशीष कपूर से मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी।