'स्त्री' के बाद डिप्रेशन में चला गया था, अतरंगी किरदार मिलने लगे थे: अभिषेक बनर्जी
अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने बताया है, "फिल्म 'स्त्री' से बेशक मुझे बड़ा ब्रेक मिला लेकिन इसकी सफलता के बाद मेरी छवि कॉमेडी ऐक्टर की बन गई।" उन्होंने कहा, "हर कोई मुझे 'जना' जैसे किरदार देने लगा जिससे मैं डिप्रेशन में चला गया...'स्त्री' के बाद मुझे अतरंगी किरदार मिलने लगे जिनमें...मुझे चमकदार कपड़े पहनना और खास अंदाज़ में बोलना होता था।"