'स्त्री 2' के कोरियोग्राफर जानी मास्टर को रेप के आरोप में किया गया गिरफ्तार

फिल्म 'स्त्री 2' के कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर को तेलंगाना पुलिस ने नाबालिग सहकर्मी के रेप और यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर गुरुवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें तेलंगाना लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। अब 21 वर्ष की हो चुकी पीड़िता की शिकायत पर बाशा के खिलाफ पॉक्सो केस दर्ज किया गया है।

Load More