'स्त्री 2' की रिलीज़ से 3 दिन पहले पिता की मौत हो गई थी: 'सरकटा' का रोल करने वाले सुनील
फिल्म 'स्त्री 2' में 'सरकटा' का किरदार निभाने वाले सुनील कुमार ने बताया है कि उन्होंने अब तक 'स्त्री 2' नहीं देखी है। उन्होंने बताया, "फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ हुई थी और 12 अगस्त को मेरे पिता का निधन हो गया था।" बकौल सुनील, फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में वह अमिताभ बच्चन के बॉडी डबल बने हैं।