'स्त्री 2' ने पहले दिन कमाए ₹54.35 करोड़, बनी बॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनर
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर व अभिनेता राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' ओपनिंग डे पर भारत में ₹54.35 करोड़ की कमाई कर बॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इससे पहले 'जवान', 'ऐनिमल' और 'पठान' ने क्रमशः ₹75 करोड़, ₹63.8 करोड़ और ₹57 करोड़ कमाए थे। 'स्त्री 2' इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बनी है।