'स्त्री 2' बनी भारत में ₹600 करोड़ की कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म

ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' भारत में ₹600 करोड़ की कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। इससे पहले 'स्त्री 2' ने अभिनेता शाहरुख खान की 'जवान' (₹582.31 करोड़) को पछाड़कर भारत में हिंदी संस्करण में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।

Load More