'स्त्री 2' बनी भारत में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म
ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' ₹586 करोड़ की कमाई के साथ भारत में सर्वाधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इससे पहले शाहरुख खान की 'जवान' हिंदी संस्करण में सर्वाधिक (₹582.31 करोड़) कमाई करने वाली फिल्म थी। तीसरी सर्वाधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म 'गदर-2' (₹525.7 करोड़) है।