'सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल ₹18 करोड़ की चोरी', राज ठाकरे ने किया दावा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने आरोप लगाया है कि मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल करीब ₹18 करोड़ के दान की चोरी हो रही थी। उन्होंने कहा कि ट्रस्टियों की सतर्कता के कारण मंदिर के दानपात्र से पैसे चुराने वाले कुछ कर्मचारियों को पकड़ लिया गया। राम मंदिर चोरी मामले के बीच उन्होंने यह आरोप लगाया।