'सोनिया का बच्चा, अक्ल का कच्चा' गाना गाने वाले रॉकी मित्तल ने कांग्रेस को दिया समर्थन
गायक रॉकी मित्तल ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया है। इससे पहले उन्होंने 'सोनिया का बच्चा, अक्ल का कच्चा' गाना लॉन्च किया था। रॉकी ने अपने गानों के लिए माफी मांगते हुए कहा, "जिस राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ मैंने गीत गाए उन्होंने मुझे कुछ नहीं कहा लेकिन जिनके लिए (बीजेपी) मैंने 200 गीत गाए...उन्होंने मुझे जेल में डाला।"