'सुन रहा है न बिनोद?'...'पंचायत' फेम ऐक्टर ने बताया पीएम मोदी ने उनसे क्या कहा था
'पंचायत' वेब सीरीज़ में 'बिनोद' के किरदार से मशहूर हुए ऐक्टर अशोक पाठक हाल ही में एक समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। उन्होंने बताया कि जब पीएम मोदी ने उनसे कहा 'सुन रहा है न बिनोद?' तो सब हंस पड़े। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने इस मुलाकात का वीडियो शेयर किया था।