'सोनम वांगचुक से बात करे सरकार', अमेरिका से प्रधानमंत्री मोदी को लिखा गया पत्र
अमेरिका स्थित प्रवासी भारतीयों के संगठन 'हिंदूज़ फॉर ह्यूमन राइट्स' ने 19-दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक के बिगड़ते स्वास्थ्य पर चिंता जताई है। संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार से प्रदर्शनकारियों से संपर्क करने की अपील की है। संगठन ने कहा, "सरकार को उन कमियों का जवाब देना चाहिए जिसकी वजह से यह कदम उठाना पड़ा है।"