'स्पाइडर-मैन...' ने भारत में 2 दिन में ₹100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, 'धुरंधर' व 'डंकी' को छोड़ा पीछे
फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रिलीज़ के महज़ 2 दिनों के अंदर कमाई का ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और ₹109.95 करोड़ कमाए। इसके साथ ही इस फिल्म ने 'धुरंधर' (₹60 करोड़) और 'डंकी' (₹50 करोड़ से कम) के 2 दिनों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। 'स्पाइडर-मैन' के अंग्रेज़ी संस्करण ने ₹60 करोड़ कमाए।