सीबीएसई ने घोषित किए 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा कर दी है। छात्र अपना स्कोर cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर देख सकते हैं। सीबीएसई ने बताया कि इस साल 88.39% विद्यार्थी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में पास हुए जो पिछले साल की तुलना में मामूली वृद्धि (0.41%) है।