'सामान ले रहा हूं, ब्याज समेत ₹1.17 लाख लौटा दूंगा' UP में चोर ने दुकानदार को छोड़ी चिट्ठी
सीतापुर (यूपी) में एक चोर ने दुकानदार को चिट्ठी लिखकर दुकान से ₹90,000 का सामान चुराया और 3-साल में 10% ब्याज सहित ₹1.17-लाख लौटने की बात कही। उसने लिखा, "यह ओछा काम कठिन समय के कारण कर रहा हूं...जिसमें दोस्तों...का हाथ है।" हालांकि, गलत सामान ले जाने पर जब वह दुकान पर रखने पहुंचा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया।