स्मॉल-कैप और लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड में क्या अंतर है?
स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड छोटे आकार की कंपनियों में निवेश करते हैं जिनका बाज़ार पूंजीकरण ₹5,000 करोड़ से कम होता है। वहीं, लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड बड़ी कंपनियों में निवेश करते हैं जिनका बाज़ार पूंजीकरण ₹20,000 करोड़ या उससे अधिक होता है। स्मॉल-कैप फंड में लॉर्ज-कैप की तुलना में उतार-चढ़ाव के कारण अधिक अस्थिरता और जोखिम होता है।