'सोमवार को फैसला करते हैं, बुधवार को वापस ले लेते हैं', बेल्जियम के PM ने उड़ाया ट्रंप का मखौल
बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने नाम लिए बिना अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का मखौल उड़ाया है। उन्होंने कहा कि कई देश वैश्विक बाज़ार को कंट्रोल करने की नीयत से टैरिफ लगा रहे हैं। वेवर ने कहा, "वे सोमवार को फैसला लेते हैं...बुधवार को उसे वापस ले लेते हैं...और शनिवार को फिर लागू कर देते हैं।"