'सैयारा' के लिए अहान पांडे को मिलनी चाहिए ₹100 करोड़ फीस: 'गुप्त' के निर्देशक राजीव राय
फिल्म 'गुप्त' के निर्देशक राजीव राय ने 'सैयारा' में ऐक्टर अहान पांडे की ऐक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्हें इस फिल्म के लिए ₹100 करोड़ फीस मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, "अब पैसा इतना ज़रूरी हो गया है कि कोई भी स्क्रिप्ट के बारे में बात नहीं करता है। मैं इसके लिए प्रोड्यूसर्स को दोषी मानता हूं।"