'सिर तन से जुदा' के नारे लगाने के मामले में अजमेर दरगाह के खादिम समेत 6 लोगों को किया गया बरी
राजस्थान की अजमेर शरीफ दरगाह के बाहर 'सिर तन से जुदा' के नारे लगाने के मामले में एक कोर्ट ने खादिम गौहर चिश्ती समेत 6 आरोपियों को बरी किया है। पैगंबर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ रैली निकाली गई थी। इस दौरान 'सिर तन से जुदा' के नारे लगाते चिश्ती का वीडियो सामने आया था।