'सिर पर घाव, निजी अंग में घाव', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में और क्या है?
वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में डॉक्टर भूदेव ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी दी है। रिपोर्ट में सिर पर घाव, ठोड़ी पर घाव, होंठ पर घाव, निजी अंग पर 5 टांके, टखने पर घाव, पसलियां फ्रैक्चर और फेफड़ों में घाव मिले हैं।