'सूर्यवंशम' के सेट पर अमिताभ बच्चन की दाढ़ी खींचने लगे थे ईशान खट्टर, बताया किस्सा
ऐक्टर ईशान खट्टर ने बताया है कि फिल्म 'सूर्यवंशम' के सेट पर वह अमिताभ बच्चन की दाढ़ी खींचने लगे थे। खट्टर ने बताया कि उनकी मां नीलिमा अज़ीम उन्हें फिल्म के सेट पर लेकर गई थीं। वह अमिताभ को देखकर पूरे समय 'बड़े मियां बड़े, मियां' बुला रहे थे क्योंकि उन्होंने फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में उन्हें देखा था।