'सोरोस से रिश्ता क्या है, सोनिया जवाब दें' लिखे पोस्टर लेकर गिरिराज ने किया प्रोटेस्ट
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को संसद परिसर में जॉर्ज सोरोस और सोनिया गांधी की तस्वीर के साथ 'सोरोस से आपका रिश्ता क्या है, सोनिया जवाब दें'...और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है?' लिखे पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब है, बीजेपी का आरोप है कि सोरोस द्वारा फंड की गई संस्था से सोनिया जुड़ी हैं जो भारत विरोधी है।