हर्षवर्धन राणे की 'सिला' को मिली रिलीज़ तारीख, नए पोस्टर के साथ हुआ एलान
ऐक्टर हर्षवर्धन राणे और 'बिग बॉस 18' विजेता करण वीर मेहरा स्टारर फिल्म 'सिला' 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। उमंग कुमार निर्देशित इस रोमांटिक-ऐक्शन ड्रामा में सादिया खतीब भी मुख्य भूमिका में हैं। जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया गया है जिसमें हर्षवर्धन का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है।