'सावी' के सेट पर भयानक हादसे का शिकार हुई थी, बुरी तरह टूट गई थी: दिव्या खोसला
अभिनेत्री दिव्या खोसला ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई अपनी फिल्म 'सावी' की शूटिंग के दौरान हुए एक हादसे को लेकर कहा है, "मैं उस टाइम बहुत टूट गई थी और कुछ समझ नहीं आ रहा था।" दिव्या ने बताया, "फाइट सीक्वेंस के दौरान मैं एक आयरन (लोहे) ग्रिल से टकरा गई थी जिससे मेरा पूरे चेहरे को नुकसान पहुंचा था।"