सिविल सेवा की तैयारी छोड़कर 5 दिन की मोती की खेती की ट्रेनिंग से लाखों कमा रहा किसान
भरतपुर (राजस्थान) के गौरव पचौरी महज़ 5 दिन की मोती की खेती की ट्रेनिंग लेकर लाखों रुपए कमा रहे हैं। चार साल सिविल सेवा की तैयारी करने के बाद उन्होंने ओडिशा स्थित सीआईएफए से खेती की ट्रेनिंग ली। उन्होंने गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर ₹21 लाख का निवेश किया और 21 महीनों में ₹80 लाख का मुनाफा कमाया।