'साहब! मेरी बीवी ने करवाचौथ का व्रत नहीं रखा' पत्नी से खफा पति शिकायत लेकर पहुंच गया थाने
शिवपुरी (एमपी) में पत्नी के करवाचौथ का व्रत न करने पर एक शख्स को लगा कि पत्नी उसके प्रति समर्पित नहीं है इसलिए वह थाने पहुंच गया। उसने कहा, "साहब! पत्नी ने मेरे लिए व्रत नहीं रखा...वह उल्टा मुझे नुकसान पहुंचाना चाहती है।" पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज करने के बजाय पति-पत्नी को महिला परामर्श केंद्र भेज दिया।