'सच में प्यार करती हो तो फांसी लगा लो', प्रेमी की मां के कहने पर नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या
अहमदाबाद (गुजरात) में 17-वर्षीय नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट, महिला ने नाबालिग को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और कहा, "तुम मेरे बेटे से सच्चा प्यार करती हो तो फांसी लगा लो।" लड़की 12वीं कक्षा की छात्रा थी और अपने सहपाठी से प्रेम करती थी।