'सत्ते पे सत्ता' फेम ऐक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का हुआ निधन
दिग्गज अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। फिल्म निर्माता सुभाष घई ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मधु ने फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘रिश्ता कागज़ का’, ‘कर्ज़’, ‘हीरो’, ‘विश्वनाथ’ और ‘कयामत’ जैसी फिल्मों में काम कर शोहरत पाई थी। वह 'हीरो' के 'लंबी जुदाई' गाने में भी नज़र आई थीं।