'सतलुज' के नुकसान की भरपाई के लिए गुरुद्वारों में रखे गए गुल्लक, डायरेक्टर ने दी प्रतिक्रिया
'सतलुज' के डायरेक्टर हनी त्रेहान ने बताया है कि फिल्म को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए भारत-विदेशों के गुरुद्वारों में लोग गुल्लक रख रहे हैं। उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा कि वह पैसा/गिफ्ट/दान स्वीकार नहीं कर सकते। 'सतलुज' सेंसर बोर्ड संग लंबी खींचतान के बावजूद सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हुई और OTT से भी हटा दी गई थी।