'सफेद गाउन, खुले लंबे बाल'...UAE में ट्रंप के स्‍वागत में किया गया 'अल-अय्यला' डांस क्या है?

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के स्वागत में पारंपरिक 'अल-अय्यला' परफॉर्म किया गया जिसमें युद्ध के दृश्य दर्शाए जाते हैं। पारंपरिक कंदूरा (अमूमन सफेद गाउन) पहने लड़कियां अपने लंबे बालों को लहराते हुए पंक्ति में आगे खड़ी होती हैं और भाले/तलवार जैसी बांस की पतली छड़ियां हाथ में लेकर लगभग 20 पुरुष पीछे खड़े होते हैं।

Load More