'सब्जी है या पानी समझना मुश्किल', UP के स्कूल में परोसे गए मिड डे मील पर फूटा लोगों का गुस्सा
सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के एक सरकारी स्कूल का बताया जा रहा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें छात्रों को मिड-डे मील परोसा जा रहा है। सब्जी में ग्रेवी के नाम पर पानी दिख रहा है जिसको लेकर X पर एक ने लिखा, "सब्जी है या पानी समझना मुश्किल।" वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।