'समय आ गया है...कानून की समीक्षा हो': इंजीनियर सुभाष के सुसाइड पर तेजस्वी सूर्या
बेंगलुरु में सुसाइड करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष के मामले को बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सूर्या ने कहा कि समय आ गया है कि पारिवारिक कानूनों की समीक्षा हो और जहां भी संभव हो लैंगिक तटस्थता का पहलू शामिल किया जाए ताकि विवाह में दोनों भागीदारों की सुरक्षा हो सके। बकौल सूर्या, परिवार महत्वपूर्ण संस्था है।