'समय की खूबसूरती है कि यह बदलता है', सिराज की 'तब और अब' की तस्वीर शेयर कर DC
दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज की 'तब और अब' की तस्वीर शेयर की है जिस पर लिखा है, "समय की खूबसूरती है कि यह बदलता है।" एक तस्वीर ओवल में भारत की जीत के बाद की है जबकि दूसरी तस्वीर लॉर्ड्स की है जहां सिराज के आउट होने पर भारत 22 रन से मैच हार गया था।