'सर, मैं आपकी जाति का हूं' जब स्मगलर का आया फोन; तुकाराम मुंढे ने खोला 2007 का वो राज़
महाराष्ट्र एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने बताया है कि 2007 में सरकारी राशन की तस्करी के एक आरोपी ने कार्रवाई से बचने के लिए जाति का सहारा लेने की कोशिश की थी। तुकाराम को अनजान नंबर से फोन कर शख्स ने कहा, "सर, मैं आपकी जाति का हूं...आपने जो ट्रक ज़ब्त किया है, वह मेरा है...मेरी मदद करिए।"