'सरिया, तेरा काम हो जाएगा', ऐक्टर रणवीर को मिलीं जान से मारे जाने की धमकी; शेयर किए स्क्रीनशॉट
ऐक्टर रणवीर शौरी ने X पर स्क्रीनशॉट्स शेयर कर बताया है, "हेलो महाराष्ट्र साइबर सेल, मुझे 2 ईमेल अकाउंट्स से धमकियां मिली हैं।" एक धमकी में लिखा है, "अगली बार पब्लिक में दिखा, 4-5 लोग आएंगे, बस पीछे से एक सरिया सिर में मारना है और इतने में तेरा काम हो जाएगा।" साइबर पुलिस ने इसका संज्ञान ले लिया है।