नोरा फतेही ने विवादित गाने 'सरके चुनर' को लेकर महिला आयोग से मांगी माफी
विवादित गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर अभिनेत्री नोरा फतेही ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) से लिखित में माफी मांग ली है। उन्होंने कहा, 'मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। एक कलाकार के तौर पर मुझे जिम्मेदार होना चाहिए।" नोरा ने आगे कहा, "मैंने अनाथ बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है।"