'सरके चुनर' पर फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, NCW ने दोनों को पेशी का दिया आखिरी मौका
'सरके चुनर' गाने मेें आपत्तिजनक बोल को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संजय दत्त और नोरा फतेही को समन जारी किया है। संजय को आयोग ने व्यक्तिगत रूप से 8 अप्रैल और नोरा को 27 अप्रैल को पेश होने को कहा है। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि यह गाना महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाता है।