'सलमान-ऐश्वर्या की आंखों में दिखता था प्यार...', स्मिता ने बताया कहां से शुरू हुई थी लव स्टोरी
फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की ऐक्ट्रेस स्मिता जयकर ने बताया है कि ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रोमांस फिल्म की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था और इससे फिल्म में बहुत मदद मिली। उन्होंने फिल्मीमंत्रा मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, "हां, दोनों को वहीं प्यार हुआ...दोनों की आंखों और चेहरे पर रोमांस साफ-साफ दिखता था।"