सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता का कैंसर से हुआ निधन
अभिनेता सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के 88-वर्षीय पिता सुंदर सिंह जॉली का कैंसर के चलते निधन हो गया है। शेरा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम संस्कार यात्रा गुरुवार शाम करीब 4 बजे अंधेरी (मुंबई) स्थित उनके आवास से शुरू होगी। शेरा कई दशकों से सलमान से जुड़े हैं व उनकी अपनी सिक्योरिटी कंपनी भी है।