'ससुराल नहीं जाऊंगी' की मांग कर बिहार में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी महिला, दी खुदकुशी की धमकी
पूर्वी चंपारण (बिहार) में शनिवार को एक महिला 'ससुराल नहीं जाऊंगी' की मांग कर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और वहां से कूदकर खुदकुशी करने की धमकी देने लगी। महिला करीब 5-घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतरी। महिला की शादी एक साल पहले बेतिया में हुई थी और वह अपने मायके आई थी जहां उसने बेटे को जन्म दिया।