'होंठों पर रखे तुलसी के पत्ते', बेटी की लाश फ्रिज में रखने वाले पिता ने सुसाइड से पहले क्या किया?
अमरेली (गुजरात) में 5 साल की बेटी की हत्या कर शव फ्रिज में रखकर आत्महत्या करने वाले शख्स ने मरने से पहले कमरे को गुब्बारों से सजाया था। पुलिस के मुताबिक, बेड पर पूजा की मूर्तियां और कमरे में चॉकलेट्स रखी थीं। शख्स ने बच्ची को सफेद कपड़े पहनाएं थे और उसके होंठों पर तुलसी के पत्ते भी रखे थे।