‘हिंदूफोबिया’ के खिलाफ बिल पेश करने वाला पहला अमेरिकी राज्य बना जॉर्जिया
अमेरिका का जॉर्जिया राज्य ‘हिंदूफोबिया’ के खिलाफ बिल पेश करने वाला पहला राज्य बन गया है। यह बिल राज्य के दंड संहिता में हिंदू-विरोधी भेदभाव (हिंदुओं के खिलाफ भेदभाव) को शामिल करता है जिससे ऐसे मामलों में कानून प्रवर्तन एजेंसियां कार्रवाई कर सकेंगी। इस बिल को रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनों दलों के सांसदों का समर्थन मिला है।